Daily Horoscope

फेसबुक के बहाने शिवराज ने कसा कांग्रेस पर तंज

Updated: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (18:53 IST)
भोपाल। फेसबुक से डाटा चोरी मामले में केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के कांग्रेस को घेरने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कसते हुए कांग्रेस को घेरा है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है- 'आप चाहे जितना भी पब्लिक का डेटा चुराकर वोटों की हेराफेरी की कोशिश कर लीजिए... पर हमने जो जनता का दिल चुराया है, उसकी हेराफेरी कैसे करोगे?'


भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के फेसबुक से डाटा चोरी करने एवं चुनावों को प्रभावित करने के आरोपों से घिरी कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका से संबंध हैं। प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि आखिर कांग्रेस में मन में ऐसी कंपनियों के प्रति प्रेम कैसे उमड़ रहा है?

उन्होंने वैश्विक मीडिया में कैम्ब्रिज एनालिटिका को लेकर आईं रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा था कि इस कंपनी ने स्वयं दावा किया है कि उसने अमेरिका, केन्या और नाइजीरिया सहित अनेक देशों के चुनावों को प्रभावित किया है। उन्होंने कर्नाटक में आगामी चुनावों के संदर्भ में पूछा था कि क्या कांग्रेस पार्टी ने इनसे कोई डाटा का सौदा किया है?

हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले के माध्यम से इराक में 39 भारतीयों की मौत तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति (एससी/एसटी) मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश में है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख