sundarkand

विश्वासघाती हैं राहुल गांधी, पूर्व सीएम शिवराज चौहान का बड़ा हमला

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (12:06 IST)
-नवेद जाफरी
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्ज माफी के वादे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता विश्वासघाती हैं।

पूर्व सीएम चौहान सीहोर जिले की तहसील इछावर में बीजेपी के किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंहुचे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने कहा कि राहुल बाबा तुमने कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे, लेकिन 10 महीने हो गए।
उन्होंने कहा कि विश्वासघाती राहुल गांधी तुमने जनता और किसानों को मार डाला। पीठ में छुरा घोंप दिया। चौहान ने कहा कि बर्बाद फसलों की 40 हजार प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि मिलनी चाहिए। शिवराज ने कहा कि हम 5 एकड़ तक के किसानों को 200 रुपए में बिजली देते थे। अब बिजली तो मिल नहीं रही, बड़े-बड़े बिल जरूर आ रहे हैं।

शिवराज ने चेतावनीभरे अंदाज में कहा कि मुख्‍यमंत्री कमलनाथ कान खोलकर सुन लो, अगर कर्जा माफ नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 10 महीने में ही मेरे मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया। गरीबों के घर टूट गए, फसल खराब हो गई, सपने बह गए। यह देखकर मामा की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कमलनाथ जी तुम क्या जानोगे जनता का दर्द।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

अगला लेख