biodatamaker

मध्यप्रदेश में स्पीकर को डॉन कहने पर घिरा 'टाइगर'

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (16:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी ने आसंदी पर जमकर सवाल उठाए। सदन में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी पाइंट ऑफ ऑर्डर के मुद्दे को लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति के व्यवहार को तानाशाही करार दिया।


वहीं सदन में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पीकर पर सवाल उठाते हुए उन्हें डॉन बता दिया। हंगामे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आसंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय आपका व्यवहार अध्यक्ष का व्यवहार नहीं है। आपका व्यवहार तो डॉन जैसा लग रहा है, आप तो धमकी दे रहे हैं। यह नहीं चलेगा़ आपकी धमकी नहीं चलेगी।

सदन में शिवराज के ये कहते ही जमकर हंगामा होने लगा। कांग्रेस के कई विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाए। सदन में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री के आसंदी के लिए किए गए शब्दों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
 
वहीं शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ सदन में कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह बसपा के संजीव सिंह और सपा के राजेश शुक्ला ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, जिसके बाद सियासत और तेज हो गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को अलोकतांत्रिक और अमर्यादित बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का रवैया विपक्ष के साथ ठीक नहीं है।

भार्गव ने कहा कि स्पीकर ने सदन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को पॉइंट ऑफ आर्डर भी नहीं रखने दिया। वहीं स्पीकर को लेकर बीजेपी के तेवर तीखे हो गए हैं। भाजपा राष्ट्रपति से स्पीकर की शिकायत करने के साथ ही 
विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख