Hanuman Chalisa
✕

‍शिवराज का कांग्रेस पर हमला, सीनियर विधायक को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाने पर उठाए सवाल...

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (13:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र के पहले दिन ही बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए संसदीय परंपरा तोड़ने का आरोप लगा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर न बनाकर चार बार के विधायक दीपक सक्सेना को प्रोटेम स्पीकर बनाने पर सवाल उठाए हैं।
 
शिवराज ने सत्र से पहले कहा कि कांग्रेस ने सदन से वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर न बनाकर संसदीय परंपरा को तोड़ दिया है। शिवराज ने कहा कि परंपरा रहीं है कि प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठ सदस्य का बनाया जाता है। बीजेपी ने भी जमुना देवी को प्रोटेम स्पीकर बनाया था। जब सदन में गोपाल भार्गव, केपी सिंह जैसे वरिष्ठ सदस्य हैं, ऐसे में केवल चार बार के विधायक दीपक सक्सेना को प्रोटेम स्पीकर बनाने पर उन्हें आपत्ति है।
 
शिवराज पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री गोविंदसिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरह आपत्ति जताना अनुचित है, वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने प्रोटेम स्पीकर को लेकर सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ भी सबसे सीनियर सांसद होने के नाते लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बन चुके है। ऐसे में वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर न बनाकर कांग्रेस सरकार ने परंपरा तोड़ी है, जिसका बीजेपी विरोध करती है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख