dharma sangrah
✕

शिवराज ने तोड़ा उपवास, किसानों से बोले...

Updated: रविवार, 11 जून 2017 (16:17 IST)
भोपाल। आंदोलन कर रहे मालवा के किसानों को मनाने के लिए भोपाल में उपवास पर बैठे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपना उपवास तोड़ दिया। शिवराज के उपवास से जुड़ी हर जानकारी... 

* पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के हाथों ज्यूस पीकर शिवराज ने तोड़ा उपवास। 
शिवराज ने कहा...
- समर्थन मूल्य के नीचे शिवराज कोई फसल नहीं खरीदेगा। अगर कोई खरीदने की कोशिश करेगा तो उसे अपराध माना जाएगा।
- अगले साल से खसरा किसानों के घर नि:शुल्क भिजवाई जाएगी।
- मंदसौर घटना की उच्चस्तरीय जांच की जायेगी। दोषियों को नहीं छोड़ेंगे। निर्दोष किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
- सब मिलकर अराजक तत्वों को अलग- थलग करने का काम करें। प्रदेश में शांति बहाली में सहयोग दें।
- मध्यप्रदेश पूरी दुनिया में कृषि उत्पादन बढ़ाने में नंबर एक है। कृषि विकास दर 20% से अधिक है।
- मैंने नर्मदा मैया के जल को क्षिप्रा में ले जाने की बात कही तो लोगों ने कहा असंभव, आज आपके सामने प्रत्यक्ष प्रमाण है।
- ऐसी व्यवस्था करेंगे कि किसान को पहले से पता चलेगा कि कब कौन सी फसल कितनी मात्रा में लगाना है।
- जो मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेगा, उसको हर हाल में जमीन का मालिक बनाया जाएगा।
- कोई भी खेत बिना सिंचाई के नहीं रहने दूंगा।
- किसानों की सहमति से ही उनकी जमीन विकास के लिए ली जाएगी।
- लगातार 12 सालों से किसानों के लिए काम कर रहा हूँ, ये विरोधी भी दिल से मानते हैं।
 
* किसान संगठनों के प्रतिनिधि आज जाएंगे मंदसौर। 
* शिवराज आज भी कर रहे हैं किसानों से मुलाकात। 
* शिवराज के उपवासस्थल पर कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद। 
* मंच पर पहुंचे शिवराज, मिलने पहुंचे सैकड़ों किसान। 
* मंच पर नहीं तक नहीं पहुंचे हैं शिवराज। 
* भोपाल में बारिश, बारिश में भीगा शिवराज का मंच। 
* मंदसौर में मारे गए 4 लोगों के परिजनों ने उनसे मिलकर उपवास खत्म करने की अपील की है।
* शिवराज ने उनसे कहा कि शांति होते ही वो उपवास खत्म कर देंगे।
* शिवराज ने कहा कि यह उपवास उन्‍होंने प्रदेश में शांति के लिए किया है और जब तब हिंसा खत्‍म नहीं हो जाती और पूरे प्रदेश में शांति नहीं हो जाती, वो उपवास नहीं तोड़ेंगे। 
* उन्‍होंने इशारा किया कि रविवार को सभी परिस्थितयों को देखते हुए और तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद ही वे अंतिम फैसला लेंगे।
* वे उपवास स्थल पर ही किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। 
* शिवराज ने शुक्रवार सुबह उपवास शुरू किया था। 
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख