sundarkand
✕

शिवराज का बड़ा बयान, दिग्विजय मजबूर मुख्यमंत्री थे

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (23:47 IST)
नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे मजबूर मुख्यमंत्री थे, जिनके पास विकास की बजाय विनाश का एजेंडा था, लेकिन वे मजबूत मुख्यमंत्री है जिन्होंने प्रदेश बीमारू स्थिति से निकालकर विकासशील बनाया।
 
चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंह के पास न तो विकास का नजरिया था और न ही नीयत थी। इसलिए 10 वर्षों में उन्होंने राज्य को गड्ढों और अंधरों का राज्य बना दिया था। देश के पिछड़े राज्यों में ले जाकर खड़ा कर दिया था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक प्रदेश में हुकूमत चलाई लेकिन राज्य और जनता के विकास के बजाय पतन की स्थितियां ही बना कर रख दी थी।
 
चौहान ने कहा कि पिछले तीन चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। हमने सरकार में रहते हुए हर मोर्चे पर प्रदेश को विकासशील श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। आम जनता का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है और हर प्रकार की सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही है।
 
उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि अब राज्य को समृद्ध राज्य बनाने के लिए वृहद कार्यक्रम तैयार किया गया है और आने वाले चुनाव में पुनः आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाएं जिससे हम जन-जन की खुशहाली के संकल्प को साकार कर सकें। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख