dharma sangrah
✕

मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी को लेेकर सोनिया गांधी पर बरसे शिवराज और नरोत्तम

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (14:01 IST)
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर हुई बैठक में 19 विपक्षी दलों के शामिल होने को मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता से बीजेपी को हटाने की चुनौती को साथ मिलकर ही पार किया जा सकता है, इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। सोनिया ने यह भी कहा कि सभी दलों की अपनी मजबूरियां हैं, लेकिन उन्हें विवशताओं से ऊपर उठना होगा।
 
वहीं विपक्षी दलों की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के अगुवाई में  बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “आज कल मैडम को विपक्षीय एकता याद याद आ रही है जब कांग्रेस के पास कुछ नहीं है न अस्तित्व है, न विचारधारा है। कांग्रेस अपना अध्यक्ष तो बना नही पा रही है कांग्रेस के पास है क्या? खाने को नही है दाने,परिवार मोह में अंधी कांग्रेस दिशा भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस तो ऐसी नाव हो गई है जो, खुद तो डूबेगी जो उसमे बैठेगा वो भी डूबेगा। हम तो डूबे है सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे!"

वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीधे सोनिया गांधी पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि “मैडम सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश और हर देशवासी पूरी तह सुरक्षित है। आप देश की चिंता छोड़ पहले अपनी पार्टी को तो सुरक्षित कर लीजिए जो न तो अपना अध्यक्ष चुन पा रही है और न ही नेताओं को रोक पा रही है। कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है”।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख