dharma sangrah
✕

शाजापुर में दो समुदायों में विवाद, धारा 144 लागू

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (21:44 IST)
शाजापुर (मप्र)। शहर में शनिवार को एक व्यक्ति को दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव के कारण स्थिति में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी। स्थिति पर सतत निगरानी के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया जा रहा है।
 
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर अलका श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान तुरंत घटनास्थल पहुंच गए और कलेक्टर ने स्थिति को नियंत्रण में करने हेतु शहर में धारा 144 लगा दी। उन्होंने बताया कि स्थिति पर सतत निगरानी के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि महूपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और उसको दफनाने के लिए समुदाय के लोग मंगलनाथ मंदिर के निकट कब्रस्तान लेकर आए लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के छोड़े गोले चलाए।
 
कलेक्टर अलका श्रीवास्तव ने कहा, शहर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है सुरक्षा की दृष्टि से शहर की दुकानें बंद करवा दी गई हैं, पथराव और लाठीचार्ज में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। (भाषा)
 
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख