भोपाल। अपने भृत्य के यौन शोषण के आरोपी मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी गुरुवार को यहां विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश हुए। लगभग चार वर्ष पहले राघवजी की एक कथित आपत्तिजनक सीडी सामने आई थी।
विशेष न्यायाधीश आरके सोनी की अदालत में आरोपी राघवजी के अधिवक्ता हरीश मेहता ने कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से पेश की गई सीडी को रिकॉर्ड में नहीं लिया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि पुलिस ने अदालत में सीडी के संबंध में प्रमाण पत्र पेश नहीं किया है। अदालत इस संबंध में अपना आदेश देगी।
लगभग चार वर्ष पहले तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी की एक कथित आपत्तिजनक सीडी सामने आई थी। इसके बाद उन्हें न सिर्फ पद से त्यागपत्र देना पड़ा था, बल्कि उनके खिलाफ यहां हबीबगंज थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। (वार्ता)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस