ramcharitmanas
✕

सागर में सीरियल किलर का खौफ, 4 चौकीदारों की बेरहमी से हत्या, वारदात का पैटर्न एक जैसा

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (11:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर में सीरियल किलर के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीरियल किलर के निशाने पर शहर के चौकीदार है। सीरियल किलर अब तक शहर के विभिन्न इलाकों में चार चौकीदारों का मौत के घाट उतार चुका है। लगातार हत्याओं से सागर में सीरियल किलर की जबरदस्त दहशत है। वहीं एक के बाद एक हुई हत्याओं से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सागर का मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही हत्यारा पकड़ा जाएगा। 

सीरियल किलर में रात में चौकादीरों का अपना निशाना बनाता है। वहीं हैरान कर देने वाली बात यह है कि किलर हत्या के बाद मृतक का मोबाइल दूसरी हत्या कर शव के पास छोड़ देता है। सीरियल किलर रात के अंधेरे में हत्या की वारदात को अंजाम देता है और उसके निशाने पर सिक्योरिटी गार्ड होते हैं। सीरियल किलर वारदता में पत्थर, लाठी और  डंडे के साथ अन्य भारी वस्तुएं इस्तेमाल करता है। पिछले 72 घंटे में वह चार हत्याएं कर चुका हैं।

वहीं चारों वारदातों का पैटर्न एक जैसा होने के चलते आशंका है कि हत्यारा सिर्फ एक ही व्यक्ति है। वहीं चार हत्याओं के बाद भी सागर पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस की कई टीमों और साइबर सेल की कई टीमें हत्यारे की तलाश में जुटी हुई हैं।

सीरियल किलर ने मोती नगर थाना क्षेत्र मंगल अहीरवार नामक एक गार्ड को मंगलवार रात को अपना शिकार बनाया। में हुआ। इससे पहले दो मामले कैंट और सिविल लाइन थाने से सामने आया था। सागर में सीरियल किलिंग की शुरुआत इस साल मई महीने में शुरू हुई जब सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में एक गार्ड मृत मिला था। 58 साल का उत्तम रजक एक ओवरब्रिज के लिए नाइट ड्यूटी करता था। और उस पर हमला तब हुआ जब वह सो रहा था। वहीं सिर पर वार करने के बाद आरोपी ने उसके चेहरे पर जूता रख दिया था।

इस वारदात के बाद पुलिस इसे रूटीन केस ही समझ रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह गार्ड शंभू शरण दूबे का शव मिलने के बाद दहशत फैल गई। उसके सिर पर पत्थर या हथोड़े जैसी किसी भारी चीज से वार किया गया था। और उसपर भी हमला सोते वक्त ही किया गया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर मिला।
वहीं पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्कैच जारी कर दिया है। पुलिस अब तक इन हत्याओं के लिए किसी साइको किलर के जिम्मेदार होने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक से अधिक भी हो सकते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह भी उनका सहयोग करें। और अगर कोई संदेश उनकी नजर में आता है तो फौरन पुलिस को सूचित करें।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख