suvichar
✕

विधायकों के कामकाज को लेकर संघ चिंतित

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (14:43 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अपनी एक गोपनीय रिपोर्ट में शिवराज सिंह सरकार के कामकाज को लेकर चिंता जताई है। कहा जाता है कि राज्य में संघ की गोपनीय रिपोर्ट के बाद संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में इस चिंताजनक स्थिति से निपटने पर भी विचार किया गया।
 
संघ का मानना है कि चुनाव से पहले होने वाले टिकट बंटवारे में संतोषजनक प्रदर्शन न करने वाले विधायकों को टिकट से वंचित किया जाए। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में मौजूदा सरकार के 70 फीसदी विधायकों के फिर एक बार जीतने पर शंका जताई गई है।
 
संघ के इस आकलन से शिवराज सिंह को चिंता में डाल दिया है क्योंकि कुछेक दिन पहले ही उन्होंने पांच सरकार विरोधी बाबाओं को राज्य मंत्री का दर्जा देने के मामले में नागपुर जाकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सफाई दी थी। पर इस सर्वे ने पार्टी के विधायकों में खलबली मचा दी है।
 
जानकार सूत्रों का कहना है कि इस सर्वेक्षण में विधायकों के कामकाज को तीन भागों में बांट दिया गया है। इन्हें बहुत कमजोर, औसत और बेहतर कामकाज के वर्गों में रखा गया है लेकिन पार्टी के लिए चिंता की बात यह है कि सरकार के 70 फीसदी विधायकों का कामकाज ठीक नहीं बताया गया है। ऐसे कई दर्जन विधायक हैं जिन्हें अगर पार्टी अपनी उम्मीदवार बनाती है तो उनका चुनाव जीतना भी संभव नहीं है। 
 
ऐसे करीब 56 विधायकों के टिकिटों पर संघ की कैंची चल सकती है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के विधायकों को चुनाव से पहले अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जा सकता है लेकिन अंतत: किसे उम्मीदवार बनाया या नहीं, यह संघ पदाधिकारी और पार्टी के नेता ही तय करेंगे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख