sundarkand
✕

मध्यप्रदेश में महापौर पद के लिए सीटें आरक्षित, इंदौर सबके लिए खुला

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (12:39 IST)
मध्यप्रदेश में महापौर पद के लिए होने वाले प्रत्यक्ष चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण के लिए घोषणा कर दी गई है। इंदौर की सीट पर किसी भी वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा।
 
जानकारी के मुताबिक भोपाल और खंडवा में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि छिंदवाड़ा नगर निगम सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगी। 
 
इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली सीटें पूरी तरह मुक्त रहेंगी। यहां महापौर पद पर किसी भी वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा। रतलाम में महापौर पद ओबीसी के लिए आरक्षित है, जबकि सतना में ओबीसी की महिला चुनाव लड़ सकेगी। 
 
मुरैना में महापौर पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए ‍आरक्षित रहेगा, जबकि ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर और कटनी में महापौर पद पर सामान्य वर्ग की महिलाए किस्मत आजमा सकेंगी। 
 
उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति‍ और जनजाति के लिए आरक्षण आबादी के अनुसार होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण किया गया है। 
 
रमेश मेंदोला को मिल सकता है टिकट : इंदौर में महापौर पद सबके लिए खुला होने के कारण यूं तो भाजपा में कई दावेदार हैं, लेकिन यदि रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाया जाता है तो इस पद के लिए उनका दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसके निवर्तमान महापौर मालिनी गौड़ को भी दोहराया जा सकता है। पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, गोपी नेमा और मधु वर्मा पर भी भाजपा दांव लगा सकती है।
 
दूसरी ओर, कांग्रेस की तरफ संजय शुक्ला, सत्तू पटेल, अश्विनी जोशी, जीतू पटवारी, विशाल पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐन मौके पर महिला होने के कारण शोभा ओझा को मैदान में उतारा जा सकता है।  

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

अगला लेख