biodatamaker

इंदौर के बहु‍चर्चित संदीप अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकारी रोहित सेठी गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (20:58 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के एक केबल टीवी नेटवर्क के 19 करोड़ रुपए के विवाद में भाड़े के शूटरों से यहां कारोबारी की हत्या के सनसनीखेज मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चरस भी बरामद की गई है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्र ने यहां सोमवार को बताया कि कारोबारी संदीप अग्रवाल (42) की इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में 16 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी रोहित सेठी को उत्तराखंड पुलिस ने 112 ग्राम चरस के साथ देहरादून के एक पार्क से रविवार देर शाम पकड़ा।
 
उन्होंने बताया कि सेठी को इंदौर लाने के लिए देहरादून में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अग्रवाल हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 30,000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेठी मध्यप्रदेश में एसआर केबल नेटवर्क चलाता था। अग्रवाल ने इस केबल नेटवर्क में 19 करोड़ रुपए निवेश किए थे। भागीदारों से विवाद होने पर वह यह रकम वापस मांग रहा था।
 
अधिकारियों के मुताबिक आरोप है कि इस रकम की अदायगी से बचने के लिए सेठी ने कुख्यात गैंगस्टर सुधाकरराव मराठा की मदद से अग्रवाल की हत्या की साजिश रची और इसे भाड़े के शूटरों के जरिए अंजाम दिलवाया। मामले में मराठा और उसके 3 साथियों को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

अगला लेख