dharma sangrah

मप्र : मंत्री सज्जन वर्मा की निगम कमिश्नर ने की चरण वंदना, वीडियो वायरल होते ही मची खलबली

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (09:19 IST)
देवास। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की चरण वंदना करने वाला मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी बीच मंत्री के आगे नतमस्तक होतीं अधिकारी का एक और मामला सामने आ गया। गुरु नानक जयंती पर देवास नगर निगम कमिश्नर संजना जैन मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छूती नजर आईं।
 
पैर छूती निगमायुक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है। खबरों के मुताबिक गुरुद्वारे में 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर मंत्री वर्मा भी पहुंचे थे। अरदास के बाद वर्मा रवाना होने लगे तो संजना ने पैर छुए। मंत्री वर्मा ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

नहीं तोड़ा प्रोटोकॉल : पूरे मामले पर निगमायुक्त संजना जैन का कहना था कि मैं छुट्टी के दिन सिर ढंककर पूजा कर रही हूं। इस दौरान बड़ों का सम्मान कर रही हूं तो कौन-सा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है?
 
भाजपा बोली- चरण वंदना की इंतहा : पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बाद अब निगम कमिश्नर संजना जैन द्वारा मंत्री के पैर छूना चरण वंदना की इंतहा है। मप्र में लोकतंत्र शर्मशार है। (चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख