Hanuman Chalisa

पेट्रोल को लेकर फैलाई अफवाह तो हो सकती है जेल

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (14:27 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल चल रही है। इस हड़ताल में पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाले संचालक भी शामिल हो गए। पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ हो गई थी। इसके बाद प्रशासन को जनता को आश्वस्त करना पड़ा कि पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी रहेगी, इंदौर में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
पेट्रोल-डीजल की अफवाह को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल या अन्य जरूरी कमोडिटी को लेकर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
जाटव ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करने के पहले उसकी पुष्टि करें। यदि किसी के द्वारा इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किए जाते हैं तो उनके खिलाफ सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। धारा 144 के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत जेल भेजा जाएगा।
 
डिपो पर कड़ी सुरक्षा : लोगों को राहत देने के लिए इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव भी मैदान में आ गए और पेट्रोल पंप संचालकों से बात की। इसके बाद पेट्रोल-डीजल के टैंकर पंपों पर पहुंचना शुरू हो गए। इंदौर कलेक्टर ने जनता को आश्वस्त किया है कि कोई परेशानी नहीं होगी। 200 पुलिसकर्मियों का बल मांगलिया डिपो पर तैनात किया गया है ताकि टैंकर पंप तक आसानी से जा सके।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख