Hanuman Chalisa
✕

इलाज के दौरान संघ कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (15:29 IST)
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कैंसर पीड़ित 41 वर्षीय कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके उग्र परिजन ने शुक्रवार रात यहां एक निजी अस्पताल में तोड़-फोड़ की। आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही से संघ कार्यकर्ता की जान गई।
 
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि कैंसर से पीड़ित संघ कार्यकर्ता हिम्मतसिंह राठौर (41) को तीन दिन पहले गोकुलदास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर में उनकी मौत हो गई।
 
चौधरी ने बताया कि राठौर के परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रात को अस्पताल में कांच के दरवाजों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया।
 
उन्होंने बताया कि इस तोड़फोड़ को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंपा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 
थाना प्रभारी ने बताया, 'हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अस्पताल में तोड़.फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं। मामले में जल्द उचित कदम उठाया जाएगा।' इस बीच, संघ के स्थानीय प्रवक्ता सागर चौकसे ने कहा कि सर्जरी के बाद राठौर की हालत बिगड़ने के बावजूद दो घंटे तक अस्पताल का कोई भी डॉक्टर उनके इलाज के लिए नहीं पहुंचा और इस घोर लापरवाही के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने मांग की कि पुलिस को संघ कार्यकर्ता के इलाज में लापरवाही बरतने वाले सभी संबंधित चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।
 
चौकसे से इस बात को खारिज किया कि अस्पताल में तोड़.फोड़ की घटना में संघ कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका है। उन्होंने कहा, 'संघ कार्यकर्ताओं ने तो मौके पर जाकर हालात को संभाला और राठौर के उग्र परिजन को शांत किया।' (भाषा) 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख