ganesh chaturthi

CAA के विरोध में युवाओं के शामिल होने पर अलर्ट हुआ संघ, युवाओं को संघ से जोड़ने पर मंथन !

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (19:56 IST)
भोपाल। CAA/NRC  को लेकर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के युवाओं के शामिल होने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं को साधने की कवायद तेज कर दी है। युवाओं को अधिक से अधिक संघ से जोड़ने की कमान खुद एक तरह से संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने हाथों में ले ली है।

सरसंघचालक मोहन भागवत जो इन दिनों भोपाल के प्रवास पर हैं वह युवाओं के बीच संघ के विस्तार पर संघ प्रचारकों से विशेष चर्चा कर रहे हैं। राजधानी के शारदा विहार में हो रही लगातार बैठकों में संघ प्रमुख प्रचारकों और कार्यकर्ताओं के साथ संघ से जुड़ रहे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज निर्माण के कार्यों में सक्रिय करने की कार्ययोजना पर विस्तार से बात कर रहे है। 
 
भोपाल से पहले सरसंघचालक गुना में आयोजित आरएसएस के युवा संकल्प शिविर में शामिल हुए थे। शिविर में युवाओं को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा था युवा अपना जीवन देश और समाज के हित में कार्य कर सार्थक बनाएं। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया था कि वह व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बनें, अगर युवा अपने समय का छोटा हिस्सा भी राष्ट्रहित के काम में लगाने का संकल्प लें तो भारत विश्वगुरु बनकर उभरेगा। 
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि परतंत्र भारत में जब भी कोई नागरिक आजादी की बात करता था तो वह पूरे भारत की आजादी की बात करता था न कि अपने क्षेत्र विशेष की। संघ से जुड़े लोग बताते है कि इस दौरान जब एक युवा ने संघ प्रमुख से CAA और NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, युवाओं को हर स्थिति में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखना चाहिए।  
 
युवाओं का संघ की ओर बढ़ा रुझान - संघ के मुताबिक युवा वर्ग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ रहा है। जनवरी 2019 से जनवरी 2020  के बीच केवल मध्यभारत में 1700  से ज्यादा युवाओं ने अपना पंजीयन करवाया। जिसमें से 270 युवा सक्रिय रुप से संघ कार्य से जुड़े। वर्ष 2015 में संघ के प्राथमीक वर्ग (7 दिवसीय प्रशिक्षण) में 80,000 शिक्षार्थी शामिल हुए थे। 2018-19 में यह संख्या बढ़कर 93744 हो गयी। वर्तमान में संघ की 59266 शाखाएं देश भर में संचालित की जा रही हैं, जिसमें से 66% विद्यार्थी शाखाएं हैं। इसके साथ हीं युवाओं के लिए साप्ताहिक एवं मासिक मिलन भी आयोजित किये जाते हैं, इसमें डॉक्टर, इंजिनियर, वकील जैसे विभिन्न व्यवसयिक गतिविधियों से जुड़े युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख