Hanuman Chalisa

संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे संघ कार्यकर्ताओं को मंत्र, कांग्रेस ने दौरे पर कसा तंज

विकास सिंह
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (09:39 IST)
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकारों के नागरिकता संशोधन  कानून को लागू करने से साफ इंकार करने की बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत के दोनों राज्यों के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से सियासी पारा एकाएक चढ़ गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सरसंघचालक मोहन भागवत आज से लगातार चार दिन तक भोपाल शारदा विहार में संघ कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। 
 
बैठक के पहले दिन आज संघ प्रमुख मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिला प्रचारकों की बैठक लेंगे। करीब पांच साल के बाद संघ प्रमुख इस बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद चार फरवरी को संघ प्रमुख दोनों राज्यों के विभाग प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। वहीं पांच और छह फरवरी को मोहन भागवत आरएसएस से जुड़े अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसमें भाजपा,एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ, विहिप जैसे पंद्रह संगठनों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। 
 
देश में नागरिकता संशोधन कानून पर जारी सियासी घमासान और मध्य प्रदेश में आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संघ प्रमुख की ये बैठकें महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संघ से जुड़े सूत्र बताते है कि इन बैठकों में संघ और उससे जुड़े संगठनों के साल भर के कामकाज की समीक्षा होने के साथ ही संघ की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि संघ और उससे जुड़े संगठनों की बैठक में संघ प्रमुख नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रुख साफ कर सकते है।  
 
कांग्रेस ने साधा निशाना – संघ प्रमुख मोहन भागवत के भोपाल में मैराथन बैठक लेने से सूबे का सियासी पारा भी गरमा गया है। कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने संघ की समन्वय बैठक में मोहन भागवत के शामिल होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोहन भागवत जहां भी जाते है वहां दंगे भड़काने का काम करते है, ऐसे में अब जब मोहन भागवत भोपाल में है तो यहां के पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

अगला लेख