dharma sangrah
✕

बागेश्वर महाराज विवाद के पीछे RSS और BJP, बोले कांग्रेस विधायक, मंत्री ऊषा ठाकुर ने कसा तंज

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (13:44 IST)
भोपाल। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित चमत्कार पर उठा विवाद अब सियासी रंग लेने लगा है। पूर्व मंत्री और भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा से पूरे विवाद के पीछे भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया है। पीसी शर्मा ने नागपुर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उठे विवाद के पीछे आरएसएस और भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि पूरा विवाद नागपुर से उठ रहा है जो आरएसएस का गढ़ है। नागपुर से ऐसी चीजें क्यों उठ रही है यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में 5 से 13 जनवरी तक अपना दरबार लगाया था जिसके बाद नागपुर की अंध ‍श्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव ने उनके चमत्कार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री उनके 10 लोगों में से 9 लोगों के नाम भी सही बता देंगे तो वे उन्हें 30 लाख रुपए देंगे साथ ही उनका विरोध करना भी छोड़ देंगे। श्याम मानव ने बागेश्वर धाम पर जादू टोना और अंध श्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। बागेश्वर धाम पर अब भाजपा और कांग्रेस भी सामने सामने आई गई है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा से पहले काग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने  धीरेंद्र शास्त्री को चमत्कार को पाखंड और ढोंग बताते हुए अपनी तांत्रिक क्रियाओं को प्रमाणित करने की चुनौती दी है।  

वहीं दूसरी ओर भाजपा अब खुलकर बागेश्वर धाम के समर्थन में आ गई है। शिवराज सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर और मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी खुलकर बागेश्वर महाराज के समर्थन में आ गए है। मंत्री ऊषा ठाकरे ने बागेश्वर महाराज पर सवाल उठाने वाले की तुलना राष्ट्रदोहियों से करते हुए सनातन धर्म का विरोधी ठहराया। वहीं भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बागेश्वर महाराज का समर्थन करते हुए  उनके  खिलाफ आवाज उठाने वाले श्याम मानव पर निशाना साधा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख