Daily Horoscope
✕

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पाटणकर

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2017 (14:06 IST)
इंदौर। जाको राखे साईयां, मार सके ना कोई... यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तथा उद्योगपति अशोक पाटणकर इंदौर-बेटमा रोड पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।  
 
समर्थ मठ संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष पाटणकर के मित्र अनिल कुमार धड़वईवाले ने बताया कि पाटणकर अक्षय तृतीया को अपरान्ह 12 बजे कार से अपने उद्योग संबंधित काम के लिए पीथमपुर के लिए रवाना हुए थे।
 
कार ड्राइवर अफसर खान चला रहा था और पीछे की सीट पर पाटणकर बैठे थे। बेटमा के पहले अचानक एक भैंस कार के सामने से तेजी से भागी। उसे बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पार कर तीन बार पल्टी खाकर उल्टी खड़ी हो गई।
 
पाटणकर ने आग लगने की संभावना के मद्देनजर अपने मोबाइल फोन से खिड़की का कांच फोड़ने का प्रयास किया। बाद में वे किसी तरह कार के बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से अपने ड्राइवर को भी बाहर निकाला। इस भीषण दुर्घटना में भी दोनों को खरोच तक नहीं आई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख