ramcharitmanas

स्कूल में 5 साल की छात्रा के साथ 12 साल के लड़के ने किया बलात्कार

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (23:29 IST)
जबलपुर। केजी में पढ़ने वाली 5 वर्षीय एक छात्रा के साथ यहां एक स्कूल में कथित रूप से बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर इंद्रजीत बाकलवार ने बताया, पांच वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र ने स्कूल के बाथरूम में कल कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद बच्ची की मेडिकल जांच की गई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बाकलवार ने बताया कि इस संबंध में विजय नगर पुलिस थाने में धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा,  विवेचना में तीन संदिग्ध छात्रों के नाम सामने आए थे, जिसके बाद तीनों की फोटो स्कूल प्रबंधन से प्राप्त की गई। बच्ची ने घटना को अंजाम देने वाले छात्र को पहचान लिया। आरोपी छात्र कक्षा 6वीं में पढ़ता है और उसकी उम्र 12 वर्ष है। बाकलवार ने बताया कि अभी तक आरोप छात्र की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
 
उन्होंने कहा कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते है। आरोपी छात्र भी नाबालिग है, जिसके कारण पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बाकलवार ने बताया कि एकता नगर स्थित मातृछाया सेवा भारती में रहने वाली पांच वर्षीय बालिका यहां एक स्कूल में केजी की छात्रा है।
 
बच्ची रोजाना की तरह शनिवार को भी स्कूल गई हुई थी। शनिवार होने के कारण स्कूल में कम बच्चे आए थे। बच्ची कल दोपहर डेढ़ बजे मातृछाया लौटी और शाम को उसने संस्थान में कार्य करने वाली महिला कर्मचारी को स्कूलों में दुष्कृत्य किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद संस्थान की तरफ से घटना की जानकारी विजय नगर थाने में दर्ज करवाई।
 
मातृछाया सेवा भारती के संचालक अतीत तिवारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने भाई-बहन के साथ जून 2016 में उमरिया जिले से आई थी। बच्चों का पिता जेल में है तथा उनकी मां की मौत हो चुकी है। (भाषा)

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख