Hanuman Chalisa
✕

दतिया में मां पीतांबरा की रथ यात्रा, CM शिवराज,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और वसुंधरा राजे ने खींचा माई का रथ

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (20:24 IST)
भोपाल। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दर्ज पर आज दतिया में मां पीताम्बरा की भव्य रथ यात्रा निकली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पीताबंरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पीताबंरा माई के रथ को खींचा। मां पीतांबरा चांदी के रथ पर सवार होकर पूरे नगर के भ्रमण पर निकली। पीतांबरा पीठ से शुरु हुई रथ यात्रा दतिया शहर से होते हुए स्टेडियम पर खत्म हुई। रथ यात्रा के दौरान दतिया की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा पड़ा। चारों ओर माई के जयकारें लगाते हुए माई के भक्त नजर आ रहे है।  
बुधवार को मां पीताम्बरा के प्राकटय दिवस को दतिया शहर ने अपने गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दतिया में आज मां की कृपा बरस रही है। मैं जहां तक देख रहा हूं, भक्त ही भक्त दिखाई दे रहे हैं। आज तो अद्भुत दृश्य है, माई के रंग में रंग गई दतिया, पीला कुर्ता, पीली धोती, पीला गमछा, पीली साड़ी, ऐसा लग रहा है की मां का पूरा लोक यहीं पर उतर आया है। जहां तक नजर जाए, पीतांबरा माई की कृपा बरस रही है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख