Daily Horoscope
✕

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (17:10 IST)
दतिया (मध्य प्रदेश)। दतिया जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर थाना थरेट क्षेत्र में आज तड़के 25 वर्षीय व्यक्ति द्वारा छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।


थरेट थाना प्रभारी संजय किरार ने बताया कि भुमिया पुरा में रहने वाले कालीचरण अहिरवार के यहां विवाह कार्यक्रम चल रहा था। बारात आने के बाद लोग बारातियों के स्वागत सत्कार एवं अन्य रस्मों में व्यस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आज सुबह करीब चार बजे मोतीलाल अहिरवार (25) बच्ची को बहला-फुसलाकर थरेट थाना इलाके स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

मोतीलाल उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और कालीचरण अहिरवार के न्योते पर वह शादी में शामिल होने थरेट गांव आया था। किरार ने बताया कि बच्ची के विवाह स्थल पर न दिखने पर उसके परिजन और रिश्तेदार उसे खोजते-खोजते इसी दौरान स्कूल में पहुंचे।

परिजनों ने जैसे ही बाथरूम में झांककर देखा तो आरोपी मोतीलाल बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख