dharma sangrah
✕

एमपी में कमलनाथ सरकार वेंटिलेटर पर, फिर बोले भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, कांग्रेस पर लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (17:59 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कांग्रेस के जोर के झटके के बाद भी भाजपा नेताओं की सुर नहीं बदले है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार वेंटिलेटर पर है।
 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि जितने दिन प्रदेश में यह सरकार चल रही है उतना ही प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति अक्रोश पैदा हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में भ्रम का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को उस पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।
 
राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार को लेकर यह बयान उस वक्त दिया है जब पार्टी के दो विधायकों पिछले दिनों कांग्रेस के पाले में चले गए हैं। भाजपा विधायकों के कांग्रेस के खेमे में जाने के बाद प्रदेश भाजपा के नेता जो कमलनाथ सरकार को लेकर आए दिन बयानबाजी कर रहे थे। पार्टी हाईकमान के बाद एकदम से चुप हो गए थे।
 
कांग्रेस पर हॉर्स ट्रैंडिंग का आरोप - सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा दिया। मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी आपसी गुटबाजी और खींचतान छिपाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा का विधायक दल पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के सभी विधायक चट्टान की तरह एक साथ खड़े हुए हैं। राकेश सिंह ने यह बयान ऐसे समय दिया जब दो दिन पहले ही भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने कांग्रेस पर उनको करोड़ों रुपए और मंत्री पद देने का ऑफर देने की बात कही थी।
 
सदस्यता अभियान की बैठक में भाग लेने पहुंचे विधायक सीताराम आदिवासी ने कहा कि वह भाजपा के विधायक है और आगे भी भाजपा में ही रहेंगे।
 
वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक से जब राकेश सिंह के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अध्यक्ष ऐसी बात कह रहे हैं तो इसमें सच्चाई होगी।
 
मंत्री का पलटवार – भाजपा के कांग्रेस पर हॉर्स टेंडिंग करने के आरोपों को जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सफेद झूठ बताते हुए कहा कि दो भाजपा विधायक पहले ही सरकार को अपना सर्मथन दे चुके हैं और अभी कई और विधायक ब्राउंड्री लाइन पर खड़े जो कभी भी कांग्रेस में आ सकते हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि आज सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है और भाजपा को आरोप लगाने के बजाए अपना घर देखना चाहिए।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख