sundarkand

जनपद सीईओ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत, विरोध गरमाया...

Updated: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (20:13 IST)
सतना। एट्रोसिटी एक्ट को लेकर जहां देशभर में विरोध की लहर छिड़ी हुई है, सवर्ण जाति के लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इस बीच सतना जिले की जनपद पंचायत सोहावल के सीईओ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत थाना आजाक में शिकायत दर्ज कराई गई है। 'स्वच्छ भारत मिशन' के समन्वयक ने उनके खिलाफ शिकायत की है।
 
 
बताया जा रहा है कि सीईओ ने 'स्वच्छ भारत मिशन' के काम में सोहावल जनपद की प्रगति कमजोर होने पर समन्वयक को नोटिस जारी किया था जिसके बाद उनके खिलाफ आजाक थाने में शिकायत करा दी गई। जनपद सोहावल के सीईओ राजीव तिवारी के खिलाफ जनपद में पदस्थ 'स्वच्छ भारत मिशन' के समन्वयक विष्णु बागरी ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने बयान लेने के लिए सीईओ राजीव तिवारी को नोटिस देकर तलब किया है।
 
एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि जनपद सीईओ तिवारी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीईओ तिवारी को 7 सितंबर को थाना आजाक में अपना पक्ष रखने के लिए जाना होगा। जनपद सोहावल के सीईओ राजीव तिवारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत की गई शिकायत का मामला तूल पकड़ गया गया है। मामले को लेकर सपाक्स समाज ने आजाक थाने पहुंचकर शिकायत का विरोध किया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख