sundarkand

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में थमा बारिश का दौर, भोपाल में अब तक करीब 40 इंच वर्षा

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2019 (22:32 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में करीब 10 दिन तक बारिश की झमाझम के उपरांत शनिवार को वर्षा का दौर लगभग थम गया है, लेकिन 14-15 अगस्त तक फिर तेज बौछारों का सिलसिला शुरू हो सकता है।
 
मौसम विज्ञान भोपाल केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मध्यप्रदेश पर बना वर्षा का सिस्टम शनिवार को उत्तर गुजरात और दक्षिणी राजस्थान पर 'शिफ्ट' हो गया है, अलबत्ता गुजरात से लगे सीमावर्ती इलाकों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।
 
सरवटे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाके पर 12 अगस्त को कम दबाव का एक और सिस्टम बन रहा है, इससे 14-15 अगस्त तक मध्यप्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में शनिवार को रतलाम में 4, सतना में 3 एवं गुना में 1 मिमी वर्षा हुई तथा इंदौर सहित कहीं-कहीं बूंदाबांदी के अलावा उल्लेखनीय वर्षा शाम तक कहीं नहीं हुई है।
 
हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान भाभरा में 190, सरदारपुर में 100, मनावर में 90, आलीराजपुर, नालछा एवं मंदसौर में 80, सेंधवा एवं जोबट में 70 तथा गंधवानी एवं सीहोर में 60 मिमी वर्षा हुई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर 50 से 30 मिमी वर्षा हुई।
 
राजधानी भोपाल में शनिवार को मौसम खुला और चमकीली धूप निकलने से लोगों को लगातार बारिश की गिरफ्त से मुक्त होने पर राहत मिली। इस वर्षा से भोपाल का बड़ा तालाब लबालब हो गया।
 
भोपाल में 1 जून से अब तक 986.2 मिमी पानी बरसा, जो सामान्य से 330.2 मिमी ज्यादा है। प्रदेश में अगले 24 घंटों में गुजरात की सीमा से लगे रतलाम, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, धार, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं लोकल सिस्टम से वर्षा हो सकती है, क्योंकि अभी नमी बनी हुई है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख