Hanuman Chalisa

मध्‍यप्रदेश में दिखा जम्मू कश्मीर का असर, कई स्थानों पर गिरे ओले, छाया घना कोहरा

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (13:57 IST)
भोपाल। जम्मू-कश्मीर समेत देश के उत्तरी अंचल में बर्फबारी और बारिश के कारण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत अनेक स्थानों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह घने कोहरे का असर रहा। महाकौशल अंचल में अनेक स्थानों पर बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की सूचनाएं भी हैं।


खबरों के अनुसार ग्वालियर और चंबल अंचल के अलावा राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढ़े आठ बजे के बाद भी कोहरे का असर रहा। इसके अलावा अनेक स्थानों पर बादल भी छाए रहे। छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर और बैतूल आदि जिलों में अनेक स्थानों पर कल देर शाम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

ग्वालियर से मिली सूचनाओं के अनुसार शहर और संभाग में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे का असर है। चंबल संभाग में भी यही हालात हैं। कोहरे के कारण अलसुबह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे और धुंध के कारण ट्रेन भी निर्धारित गति से धीमी चल रही है।

राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन कोहरे का असर रहा। कल की तुलना में इसका असर आज ज्यादा दिखा। धुंध के कारण सुबह साढ़े आठ बजे के बाद भी सामान्य दिनचर्या दिखाई नहीं दी।

मौसम विभाग का कहना है कि देश के उत्तरी अंचल में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसी की वजह से कल से फिर तेज ठंड की वापसी हुई है। इस तरह का मौसम फिलहाल एक-दो दिन बना रहने की संभावना है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

अगला लेख