suvichar
✕

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ली, भोपाल में गिरे ओले

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (11:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम के शनिवार सुबह अचानक करवट बदलने से भोपाल में बारिश के साथ ओले गिरे। राजधानी में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और लगभग चार मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। ओले और बारिश के कारण फिज़ा में बेहद ठंडक महसूस हो रही है। छुट्टी का दिन और सर्दी का असर होने के चलते सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है।
 
कुछ दिन तक गर्मी का असर रहने के बाद प्रदेश में पिछले दो दिन से एक बार फिर ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने तथा वहां हो रही बर्फबारी के चलते इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अभी आगामी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
 
राजधानी भोपाल में अलावा प्रदेश के सीहोर और विदिशा समेत कई अन्य स्थानों पर आज सुबह बारिश होने की खबरें हैं। इंदौर में भी सुबह से बादल छाए रहने के चलते सर्दी का खासा असर दिखाई दिया। (वार्ता) 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख