suvichar
✕

अगले 5-6 दिनों तक एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सीहोर, भोपाल में रिकॉर्डतोड़ बारिश

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (21:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 
वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सीहोर में सबसे ज्यादा 249 मिलीमीटर, भोपाल में 166.5, खंडवा में 163, खरगोन में 117 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 6 दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में भोपाल, सीहोर, खंडवा, खरगोन सहित कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है...
 
प्रदेश में भारी बारिश के पांच कारण-
 
1. मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्रफल पूर्वी मध्यप्रदेश उससे लगे छत्तीसगढ़ में बना हुआ है, जो हवा के ऊपरी भाग में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना है। इसके चलते मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश हो रही है।
 
2. मानसून ट्रफ लाइन मीन सी लेवल पर बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, विदिशा लो प्रेशर एरिया पूर्वी मध्यप्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर, बालासोर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रहा है, जो हवा के ऊपरी भाग में 2.1 मीटर की ऊंचाई तक बना हुआ है, जिसके चलते बारिश हो रही है।
 
3. हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात दक्षिण पश्चिम राजस्थान एवं उससे लगे इलाके में बना हुआ है जो 3.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
 
4. एक और द्रोणिका दक्षिण गुजरात एवं उससे लगे उत्तरी महाराष्ट्र से लेकर उड़ीसा के अंदरूनी हिस्से तक बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उसे लगे छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। 
 
5. एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र आगामी 4 अगस्त के आसपास उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख