biodatamaker
✕

राहुल गांधी के दौरे से पहले मंदसौर जिले में पथराव और आगजनी

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (13:52 IST)
मंदसौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दौरे के पहले जिले के गांव रुनिजा में एक अफवाह के चलते तनाव की स्थिति बन गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद गांव में पथराव और आगजनी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थितियों को नियंत्रण में ले लिया। उज्जैन संभाग के पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि अफवाह फैलते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने कुछ गुमटियों को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सम्पत्ति को ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति नियंत्रण में है।
 
सूत्रों ने बताया कि गोवंश की हत्या की अफवाह के बाद तनाव की शुरूआत हुई। गांधी बुधवार को जिले के पिपल्या मंडी में पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए छह किसानों को श्रद्धांजलि देने और एक सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
 
सभा स्थल पर बोतलों पर प्रतिबंध : राहुल गांधी की स्वाभिमान सभा के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। खुफिया विभाग को सभा में खाली बोतलें फेंके जाने की आशंका है। ऐसे में सभा स्थल में बोतलें ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। कांग्रेस सभा में आने वालों को पानी, छाछ और जूस के 8 लाख पाउच बांटेगी। पिछले साल मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों को भी कांग्रेस ने सभा में बुलाया है। (वार्ता/वेबदुनिया)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख