Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए, बोले सीएम शिवराज, कांग्रेस में चल रहा राहुलकाल

शिवराज ने राहुल पर लगाया ओबीसी वर्ग के अपमान का लगाया आरोप

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2023 (18:57 IST)
भोपाल। अडानी के मुद्दे पर पीएम मोदी के खिलाफ हमला बोलने वाले राहुल गांधी पर अब भाजपा पूरी ताकत के साथ हमलावर हो गई है। चुनाव राज्य मध्यप्रदेश में भाजपा राहुल के बयान को ओबीसी समुदाय का अपमान बताकर अब उन पर हमलावर हो गई है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राहुल को लेकर जमकर हमला बोला। शिवराज ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए राहु बता दिया।

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनको ना तो राष्ट्र की जानकारी है और ना राष्ट्र नीति की। देश की जनता जानती है कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहुल नहीं "राहु" बन गए हैं, पूरे देश में तो अमृतकाल चल रहा है कांग्रेस में राहुकाल चल रहा है।

शिवराज ने कहा कि अहंकार में डूबे हुए राहुल गांधी अलग अलग वर्गों का अपमान करते हैं, जातियों का अपमान करते हैं। राहुल गांधी जानते हैं कि पिछड़ा वर्ग उन्हें चुनौती नहीं दे सकता तो कुछ भी बोल दो? अंहकार में आकर उन्होंने पिछड़ों को गाली दी है और गाली भी ऐसी कि पूरी की पूरी जाति को उन्होंने चोर बता दिया ये अहंकार नहीं है तो क्या है राहुल गांधी बताएं?

राहुल के माफी नहीं मांगने पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कहा कि ये तो चोरी भी है और सीनाजोरी भी है। पिछलड़ा वर्ग कांग्रेस और राहुल गांधी को किसी भी हालात में माफ नहीं करेगा। अभी तो केवल राहुल की सांसदी और बंगला गया है। कांग्रेस ने अगर पिछड़ों से टकराने की कोशिश की तो एक दिन कांग्रेस का अस्तित्व भी चला जायेगा।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख