सम्बंधित जानकारी
- ट्यूशन फीस से अधिक फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ करें कार्रवाई,स्कूल शिक्षा विभाग का कलेक्टरों को निर्देश
- कोरोना मरीजों को आत्महत्या से रोकने के लिए मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल का बड़ा कदम
- मध्यप्रदेश में आज शुरु हुई यात्री बस सेवा,5 महीनों के बाद भोपाल-इंदौर रोड पर दौड़ी चार्टर्ड बस
- Special Story: बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ने पत्थरों पर उकेरा पाठ्यक्रम, अब मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान
- बड़ी खबर : बिहार विधानसभा के साथ होंगे मध्यप्रदेश के उपचुनाव: चुनाव आयोग
मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, शिवराज सरकार ने घटाया सेस
भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री में स्टांप ड्यूटी पर सेस 3 से घटाकर अब सिर्फ 1 फीसदी कर दिया है। इससे राज्य में सुस्त पड़े रियल एस्टेट कारोबार को राहत मिल सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार का फैसला हर परिवार को घर दिलाने का है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में आर्थिक गतिविधियां लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से लगभग समाप्त हो गई थीं। रियल एस्टेट कारोबार पर भी इसका नकारात्मक असर हुआ था।
इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य की शिवराज सरकार ने शहरी इलाकों में प्रॉपर्टी की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए बिक्री पर स्टांप ड्यूटी में छूट देने का फैसला किया है। हालांकि यह छूट 31 दिसंबर 2020 तक ही रहेगी।
मुख्यमंत्री चौहान का कहना है कि जल्द ही सरकार कुछ और नए कदम उठाकर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी। सरकार को उम्मीद है कि सेस में छूट देने से मंदी की मार झेल रहे रियल एस्टेट कारोबार में तेजी आएगी।
