Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अश्लील वेबसाइट का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (23:24 IST)
भोपाल। पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने अश्लील वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लड़कियों की व्यवस्था कराने वाले गिरोह के सरगना को साइबर अपराध शाखा भोपाल ने थाना मंगलवारा की मदद से कल शाम यहां एक होटल से गिरफ्तार किया है।
 
साइबर अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां बताया, अश्लील वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लड़कियां उपलब्ध कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सुभाष उर्फ वीर द्विवेदी (24) को साइबर अपराध शाखा भोपाल ने थाना मंगलवारा की मदद से कल शाम यहां एक होटल से गिरफ्तार किया है। 
 
उन्होंने कहा कि उसे पकड़ने में सहायता करने वाले या पकड़वाने वाले को साइबर पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वह पिछले 2 माह से फरार था और गिरोह का संचालन करने में उसकी मुख्य भूमिका थी।
 
चौहान ने बताया कि इस गिरोह के 9 अन्य आरोपियों को साइबर पुलिस ने दो महीने पहले भोपाल स्थित अरेरा कॉलोनी एवं भरत नगर स्थित फ्लैट पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था और वर्तमान में ये सभी आरोपी भोपाल की केन्द्रीय जेल में बंद हैं।
 
उन्होंने कहा कि द्विवेदी ने वेबसाइट संचालन के लिए अपने गिरोह में कार्य कर रहे सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्यों में लगाया था। चौहान ने बताया कि गिरोह का सरगना सुभाष पिछले 2 माह से पुलिस से बच रहा था।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी सुभाष ने पूछताछ में बताया कि यह वेबसाइट उन्होंने दिल्ली से बनवाई गई थी, जिसके माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अगला लेख