Hanuman Chalisa

पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के बीच वंदे भारत

Updated: मंगलवार, 27 जून 2023 (11:36 IST)
Vande Bharat Express train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी भोपाल के कमलपति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी  कमलपति स्टेशन से भोपाल-इंदौर वंदे भारत, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ रांची-पटना वेंद भारत एक्सप्रेस और गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी को अपने हाथों से बनाई पेंटिंग भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने बच्चों से बात कर उनका उत्साह वर्धन किया।   

भोपाल से इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का आज सभी स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा और सभी जगह इसका स्वागत किया जा रहा है। इस तरह रानी कमलपति से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत का सभी स्टेशनों पर पहले दिन स्वागत किया जाएगा।

क्या है वंदे भारत का किराया?-रानी कमलपति से इंदौर और जबलपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे 28 जून से अपने तय शेड्यूल के तहत चलाया जाएगा। वंदेभारत एक्सप्रेस का भोपाल (रानी कमलापति स्टेशन) से इंदौर के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1600  और चेयरकार का किराया 910 रुपए होगा। वहीं रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1880 रु औऱ चेयरकार का किराया 1055 है।

क्या है रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत का शेड्यूल?- 28 जून से जबलपुर से रानी कमलपति के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 20174 जबलपुर से प्रातः 6:00 बजे चलकर नरसिंहपुर में सुबह 6:55 बजे, पिपरिया सुबह 7:55 बजे, इटारसी 8:55 बजे तथा नर्मदा पुरम, 9:23 बजे से होकर रानी कमलापति स्टेशन पर प्रातः 10:35 बजे पहुंचेगी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस नंबर 20173 रानी कमलापति स्टेशन से शाम 19:00 बजे चलकर नर्मदा पुरम में 19:51 बजे तथा इटारसी में रात 20:15 बजे पहुंचेगी। इटारसी से चलकर पिपरिया में 21:15 नरसिंहपुर में 22:15 बजे होकर जबलपुर में यह ट्रेन रात 23:35 बजे पहुंचेगी। भोपाल से जबलपुर के बीच की लगभग 330 किलोमीटर का सफर वंदे भारत साढ़े 4 घंटे में पूरी करेगी। रानीकमलपति स्टेशन और जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़क सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

क्या है भोपाल-इंदौर वंदे भारत का शेड्यूल?-भोपाल से इंदौर के बीच 28 जून से तय शेड्यूल को चलने वाली 20912 वंदे भारत शाम 07 बज कर 25 मिनट पर भोपाल स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 09:30 उज्जैन पहुंचेगी और 09:35 पर उज्जैन से रवाना होकर रात 10:31 पर इंदौर पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर से सुबह 20911 वंदे भारत 06.30 मिनट पर चलकर 07.15 मिनट पर उज्जैन और 09.35 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। भोपाल और इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख