kalsarpa dosh calculator
✕

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 (23:22 IST)
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में प्रतिमा विसर्जन करते समय गहरे पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य युवक डूबने से बच गए, लेकिन घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
ALSO READ: MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के भीतर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
युवकों को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक गहराई में समा गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य युवक भी डूबने लगे थे, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। ये तीनों घायल बताए गए हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र दुख का माहौल हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख