suvichar
✕

अफीम की फसल पर डाका, किसान के घर मातम...

Updated: शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (19:24 IST)
मालवा में काले सोने यानी अफीम की फसल अपने शबाब पर आते ही अफीम के डोडो की लूट शुरू हो चुकी है। बीती रात नीमच जिले के धनेरिया कला गांव में अफीम लूटेरे एक किसान के खेत से चुराकर ले गए। अब किसान के घर में मातम पसरा है। 
 
मालवा में इन दिनों अफीम किसान अफीम के डोडे में चीरा लगाकर अफीम निकालने की तैयारी में है ऐसे में इन डोडों के लुटेरों ने अफीम के खेतों की तरफ रुख कर लिया है और काले सोने की चोरी का आगाज कर दिया है।
 
ऐसी ही एक घटना गुरुवार देर रात नीमच जिले में घटी जब बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम धनेरियाकलां निवासी लक्ष्मीनारायण अहीर के खेत से डोडे अज्ञात लोग काटकर ले गए। 
 
अफीम किसान लक्ष्‍मीनारायण ने बताया की अपने खेत में 10 आरी में अफीम फसल बोई थी, लेकिन किसान के अफीम की खेती करने की खुशी को चोरों ने गम में बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई।
 
अहीर ने बताया कि गुरुवार देर रात मेरे खेत के समीप एक स्‍कॉर्पियो कार आई, साथ ही बाइक सवार दो युवक कार के पीछे आए स्‍कॉर्पियों कार में सवार करीब 8 से 10 लोग अफीम के खेत में पहुंचे और खेत में लगे 10 आरी में से 4 आरी से ज्‍यादा के डोडे चुराकर ले गए। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक बाहर खेत के समीप खड़े होकर निगरानी रख रहे थे, 
 
लेकिन अज्ञात चोरों की इस वारदात को बिसलवास रेलवे फाटक पर मौजूद गार्ड ने देख लिया, जिसके बाद किसान लक्ष्‍मीनारायण और रेलवे फाटक के गार्ड ने बघाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
 
आपको यह भी बता दें कि यदि किसानों से नारकोटिक्स विभाग अफीम खरीदता है तो वह हजारों रुपए में जाती है, लेकिन इस अफीम की यदि कोई तस्‍करी करता है तो इसकी कीमत सीधी लाखों रुपए में पहुंच जाती है। इसी कारण इस क्षेत्र में इसकी तस्‍करी ज्‍यादा होती है। किसान लक्ष्‍मीनारायण ने कहा की मेरा तो भारी नुकसान हुआ है, चार आरियां सलंग तोड़कर ले गए हैं।
 
अहीर ने बताया कि हम नारकोटिक्स विभाग में आवेदन देने गए थे, तो वहां अफसरों ने पहले थाने में एफआईआर करने को कहा। अभी बघाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, 10 लोगों के आगे एक अकेला आदमी क्‍या कर सकता है। अगर सामने आए तो जान का खतरा भी रहता है, अब जैसा शासन का आदेश होगा वेसा ही करेंगे।
 
नीमच के एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार ने कहा की धनेरियाकलां निवासी लक्ष्‍मीनारायण ने शिकायत की थी, कि उसकी एक तिहाई अफीम की फसल में से कोई डोडे तोडकर ले गया है, जिसके बाद जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, घटना तो हुई है, अब इस मामले में जांच कर आकलन किया जा रहा है, अगर इस तरह की कोई हरकत किसी व्‍यक्ति ने की है तो आरोपियों के खिलाफ निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। 
 
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख