dharma sangrah
✕

एमपी विधानसभा उपचुनाव : 28 विधानसभा सीटों पर आज से भरे जाएंगे नामांकन

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (10:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संबंधी अधिसूचना आज शुक्रवार को जारी हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग की ओर से विधिवत अधिसूचना आज सुबह कार्यालयीन समय प्रारंभ होने के साथ जारी हो जाएगी।
 
इसके साथ ही प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। यह कार्य 16 अक्टूबर तक चलेगा और अगले दिन पर्चों की छानबीन की जाएगी। प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। सभी 28 क्षेत्रों में मतदान 3 नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतों की गिनती के साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
 
भाजपा और कांग्रेस ने सभी 28 सीटों के लिए अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रण में है और उसने लगभग 2 दर्जन सीटों पर प्रत्याशी अभी तक घोषित किए हैं। 19 जिलों की जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 27 पर कांग्रेस और मात्र आगर सीट पर भाजपा विजयी हुई थी। आगर में भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आई है।
 
राज्य की जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अम्बाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करेरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर, मुंगावली, सुरखी, मलेहरा, अनूपपुर, सांची, ब्यावरा, आगर, हाटपिपल्या, मांधाता, नेपानगर, बदनावर, सांवेर और सुवासरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
 
कुल 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल अंचल से हैं, जहां पर इसी वर्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। सिंधिया और उनके समर्थक राज्य के मंत्री इस बार भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। शेष 12 सीटें इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभागों से संबंधित हैं।
 
मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 202 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 88, बसपा के 2, समाजवादी पार्टी का 1 और 4 निर्दलीय शामिल हैं। इस तरह कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण सदन की स्थिति में जादुई आंकड़ा यानी कि बहुमत साबित करने के लिए सदस्यों की न्यूनतम संख्या 116 है। (वार्ता)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

अगला लेख