sundarkand

नर्मदा जल निर्गम की वस्तुस्थिति

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (23:55 IST)
भोपाल। नर्मदा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में इस वर्ष कम वर्षा होने से नर्मदा पर निर्मित बांध जलाशयों में सीमित मात्रा में ही जल-संग्रह हो पाया है। इस स्थिति के कारण गुजरात राज्य की मांग अनुसार अधिक जल निर्गम किया जाना संभव नहीं है।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश इस पर सहमत है कि पिछले कुछ महीनों से मध्यप्रदेश द्वारा प्रतिदिन 14 एमसीएम छोड़ा जा रहा जल आगे भी छोड़ा जाता रहेगा। यह जल प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत उत्पादन इकाइयों के संचालन से निर्गम हो रहा है। इस मात्रा से अधिक जल निर्गमित किया जाना संभव नहीं है।

वर्तमान स्थिति में इंदिरा सागर जलाशय में 2790 एमसीएम तथा बरगी जलाशय में 2145 एमसीएम जल संग्रहीत है। इंदिरा सागर तथा ओंकारेश्वर जलाशय से प्रतिदिन निर्गमित जल से ओंकारेश्वर की डाउन स्ट्रीम में पीने के पानी तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है।

मप्र की जल की वर्तमान तथा आगामी महीनों में आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नर्मदा जल का नियंत्रित रूप से निर्गम किया जा रहा है, जिससे कि बांधों में भावी आवश्यकता की पूर्ति के लिए जल संग्रहीत रखा जा सके। गुजरात से कहा गया है कि वह मध्यप्रदेश द्वारा प्रतिदिन निर्गमित 14 एमसीएम जल के अतिरिक्त अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरदार सरोवर में संग्रहीत जल का उपयोग करे। (वार्ता) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

अगला लेख