sundarkand
✕

नर्मदा का जलस्तर गिरा, सकते में प्रशासन

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (17:39 IST)
अल्प वर्षा के कारण होशंगाबाद जिले में गर्मी की शुरुआत से पहले ही प्रदेश की जीवनरेखा मां नर्मदा का जलस्तर बहुत गिर गया है। संकरी होती नर्मदा की धार देखकर प्रशासन सकते में आ गया है।
 
 
जल संरक्षण के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। वहीं नलकूप खनन पर रोक लगा दी गई है। होली पर नर्मदा घाट पर रंग लगाकर स्नान करने पर भी रोक लगा दी गई है। 
 
होशंगाबाद के सेठानी घाट, परमहंस घाट पर लगभग आठ सौ मीटर चौड़े किनारे में नर्मदा नदी उत्तरी दिशा में संकरी हो गई है। जगह-जगह टापू निकल आए हैं। परमहंस और विवेकानंद घाट पर तो हालत बहुत चिंताजनक हैं। यहां पैदल ही नर्मदा पार की जा सकती है। गर्मी तेज होने पर जलसंकट की आशंका ‍बढ़ गई है। 
जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष इन दिनों में नर्मदा का जलस्तर दो मीटर 43 सेंटीमीटर के करीब था। वर्तमान में जलस्तर एक मीटर 96 सेंटीमीटर के लगभग पहुंच गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में भू-जलस्तर 80 से 100 और शहरी इलाकों में 50 से 55 फुट रहता है। अल्प वर्षा के कारण नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है।
 
नलकूप खनन पर रोक : जलस्तर को स्थाई रखने के लिए प्रशासन ने नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। बहुत आवश्यक होने पर अनुभिभागीय स्तर के अधिकारी के अधिकारी की जांच के बाद अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। पंचायतों को भी जल संरक्षण के लिए काम करने के आदेश दिए गए हैं। 
 
इनका कहना है :  एडीएम मनोज सरियाम का कहना है कि पहली बार नर्मदा का जलस्तर इतना कम हुआ है। जल संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतों को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। नलकूप खनन पर रोक लगा दी गई है साथ ही जलस्तर की मॉनिटरिंग के लिए टीम लगी हुई है।
लेखक के बारे में
जीतेन्द्र वर्मा

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख