biodatamaker

नर्मदा कई स्थानों पर सूखी, सहायक नदियां भी प्यासी

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (15:12 IST)
होशंगाबाद। अल्पवर्षा के कारण मध्यप्रदेश की लाइफलाइन नर्मदा नदी पर संकट आ गया है। पानी की कमी से नर्मदा में मिलने वाली दो दर्जन सहायक नदियां और तवा बांध सूखने के कगार पर हैं। नदियों की हालत देखकर प्रशासन भी सकते में आ गया है। किसानों को मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं देने का निर्णय लिया गया, साथ ही नगर पालिका पानी वितरण का समय भी कम करने की तैयारी कर रही है। 
 
नर्मदा नदी उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में लोगों की प्यास बुझाती है। जिले में पिपरिया के सांडिया घाट से होशंगाबाद के सेठानी घाट तक नर्मदा नदी सूखने की कगार पर आ गई है।
 
यहां लगभग 800 मीटर चौड़े किनारों के बीच एक संकरी-सी जलधारा बची है। कुछ स्थानों  से तो लोग पैदल नर्मदा नदी पार करने लगे हैं। नर्मदा के गिरते जलस्तर को देखकर  प्रशासन ने नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। पंचायतों को जल संरक्षण के लिए विशेष मुहिम चलाने को कहां गया है। 
 
45 मिनट ही मिलेगा पानी : होशंगाबाद शहर में अब लोगों को सुबह-शाम सिर्फ 45 मिनट पानी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक शहर में लगभग 11 हजार नल कनेक्शन हैं जिसमें सुबह शाम 1-1 घंटा पानी  सप्लाय कर लगभग 20 लाख लीटर पानी छोड़ा जाता है। पानी की कमी होने के कारण अब सिर्फ 45 मिनट ही पानी की सप्लाय दी जाएगी। 
बांध भी खाली, नहीं मिलेगा मूंग को पानी : बारिश कम होने के कारण तवा बांध में भी पानी नहीं है। गर्मी के इस दौर में डेम दम तोड़ गया है इसलिए किसानों को मूंग की तीसरी फसल की सिंचाई के लिए नहरों से पानी नहीं मिलेगा। किसानों को अपने कुएं और ट्यूबवेलों से ही सिंचाई करना होगी। 
 
सहायक नदियां भी सूखी : नर्मदा इकलौती नदी है, जो ग्लेशियर से नहीं बल्कि सहायक नदियों के भरोसे है। बारिश की कमी से जबलपुर की परीयत, नरसिंहपुर जिले की ओमनी, सिंगरी, शेर और शक्कर नदी, होशंगाबाद जिले की देनवा, पलकमति, दूधी, तवा, गंजाल, बूंदी, गोई और रायसेन जिले की हिरण, तेंदुवी, बरना, चन्द्रशेखर सहित लगभग 2 दर्जन नदियां सूखने लगी हैं। 
 
इनका कहना है : होशंगाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि मां नर्मदा का जलस्तर लगातार गिर रहा है इसलिए रोजाना सुबह-शाम 1 घंटा मिलने वाली पेयजल सप्लाई का समय कम करने की तैयारी की जा रही है। अब सिर्फ 45 मिनट ही पानी दिया जाएगा। इससे पानी की बचत होगी। 
लेखक के बारे में
जीतेन्द्र वर्मा

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

अहमदाबाद में जलभराव से परेशान नागरिकों के लिए राहत: अमित शाह के पत्र के बाद AMC एक्शन में, मास्टर प्लान तैयार

राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

चमोली में टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

Top News 14 August: चमोली टनल हादसे में 7 मौतें, राम मंदिर में बदला पुजारियों का ड्रेस कोड; Instagram का नया लुक

अगला लेख