sawan somwar

बड़ी खबर : कोरोना के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा का कल से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र स्थगित

सर्वदलीय‌ बैठक‌ में सर्वसम्मति ‌से फैसला

Updated: रविवार, 27 दिसंबर 2020 (19:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का कल से शुरू होने वाला शीतकालीन सत्र ‌स्थगति कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों के‌ साथ ही कई विधायकों के‌ कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के चलते शीतकालीन सत्र को एक दिन पहले स्थगित करने का बड़ा फैसला‌ सर्वदलीय बैठक में लिया गया‌ है। ‌
ALSO READ: मुख्यमंत्री शिवराज ने कराया Corona टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विधानसभा का सत्र स्थगित करने का फैसला लिया गया है। सर्वदलीय बैठक में विधायकों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें चर्चा करके आगे का निर्णय लिया जाएगा।
 
 सर्वदलीय बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि कोरोनावायरस के जिस तरह नए मामले ब्रिटेन के साथ अन्य देशों में आ रहे तो‌ सभी की सुरक्षा को देखते हुए‌ सत्र को स्थगति करने का फैसला लिया गया है और बैठक‌ ‌में उन्होंने ‌केंद्र के बनाए गए निर्णयों का पालन करने की बात कही है। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया है कि 20-20 विधायकों की समिति बना ली जाए और उनके जवाब मंत्री ‌विधानसभा‌‌ स्पीकर ‌के कक्ष में दें ऐसा‌ कर एक नई परंपरा ‌को‌ शुरू किया‌ जा‌ सकता है।
 
विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में हुई‌ सर्वदलीय बैठक‌ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया,
 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, बसपा विधायक संजू कुशवाहा शामिल हुए।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

अगला लेख