suvichar

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 IPS अफसरों के ‌तबादले

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2023 (23:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश में 75 आईपीएस अफसर इधर से उधर किए गए हैं। गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है। इनमें उपपुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का डीआईजी बनाया है। अतुलकर की जगह पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ डीआईजी/ एसएसपी (रेडियो) अवधेश कुमार को भोपाल का एसीपी बनाया गया है।

गृह विभाग की ओर से रात्रि में जारी आदेश के अनुसार लगभग 75 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

बालाघाट रेंज के डीआईजी अनुराग शर्मा को नगरीय पुलिस जिला भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध व मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस भोपाल सचिन अतुलकर को डीआईजी के रूप में छिंदवाड़ा भेजा गया है। डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल ललित शाक्यवार को डीआईजी छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
 
डीआईजी सागर तरुण नायक को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। डीआईजी सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी बालाघाट, डीआईजी विदिशा मोनिका शुक्ला को डीआईजी भोपाल (ग्रामीण) और डीआईजी कटनी सुनील कुमार जैन को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। 
 
सभी 75 अधिकारियों के तबादलों की सूची सोशल मीडिया और गृह विभाग के वेबसाइट पर भी मुहैया करायी गयी है।
 
इसके अलावा आज ही डिप्टी कलेक्टर स्तर के 160 से अधिक और तहसीलदार स्तर के लगभग 24 अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। ये सभी सूचियां सोशल मीडिया और संबंधित विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करायी गयी हैं।
देखें लिस्ट
<

गृह विभाग द्वारा भापुसे के अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। #JansamparkMP pic.twitter.com/07KfS3BB7W

— Home Department, MP (@mohdept) March 25, 2023 >

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

अगला लेख