ganesh chaturthi
✕

एमपी कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी को पार्टी से किया बाहर, आरोपी विधायक के पुत्र हैं

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (22:47 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने बलात्कार के आरोपी अपने एक नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरोपी विधायक के पुत्र हैं और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाला गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक महिला ने पिछले साल 2 अप्रैल को इंदौर के महिला पुलिस थाने में करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी।
 
कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव चन्द्रप्रभाष शेखर ने सोमवार को पार्टी के सदस्य रहे करण मोरवाल (30) को लिखे एक पत्र में कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ आरोपों की जांच की और प्रथम दृष्टया पाया कि वे सही प्रतीत होते हैं। हालांकि मामला अभी भी अदालत में लंबित है। करण मोरवाल बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे हैं।
 
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करण मोरवाल के खिलाफ कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया। मिश्रा ने मंगलवार को यहां कहा कि पीड़िता ने लगभग 1 साल पहले आरोपी के खिलाफ आरोप लगाए थे और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कांग्रेस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक महिला ने पिछले साल 2 अप्रैल को इंदौर के महिला पुलिस थाने में करण मोरवाल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने अक्टूबर 2021 में फरार करण मोरवाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।(भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख