dharma sangrah
✕

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश 15000 शिक्षकों की भर्ती होगी, लाड़ली बहनों के लिए 23882 करोड़

Updated: बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (13:50 IST)
Madhya Pradesh Budget 2026-27: मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने बजट पेश कर दिया है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में ऐलान किया कि राज्य में 15000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। यह बजट 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है और इसे 'विकसित मध्य प्रदेश' के विजन के साथ पेश किया गया है।
 
देवड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा कि 8वीं कक्षा तक के बच्चों को दूध मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने  जीरामजी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की। बजट भाषण में देवड़ा ने कहा कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है, प्रजा के हित में भी राजा का हित है। उन्होंने कहा कि यह महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए बजट है। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे मध्य प्रदेश का पहला डिजिटल (पेपरलेस) बजट कहा जा रहा है।
 
‍‍वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि वर्ष होने से बजट किसानों को समर्पित रहेगा। यह बजट युवाओं के लिए भी है। इसमें तीन साल की प्लानिंग की झलक है। मंत्री ने कहा कि गरीबी को आय से नहीं स्वास्थ्य, स्वच्छता से भी आंका गया है। ऋण प्रबंधन और अर्थ प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। 
 
मध्य प्रदेश सरकार के बजट के प्रमुख बिन्दु : 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख