dharma sangrah
✕

2 साल के बेटे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ी मां, बच्चे को जबड़े सें जिंदा छुड़ाया

बाघ से लड़ने वाली मां की हालत गंभीर, इलाज के लिए जबलपुर रेफर

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (15:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक मां अपने 2 साल के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई। करीब 15 मिनट से निहत्थी लड़ी मां ने बाघ के जबड़े से बेटे को छुड़ा लिया। पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के माला बीट का है। टाइगर रिजर्व के राजस्व क्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी- 348 में ग्राम रोहनिया निवासी 25 वर्षीया अर्चना चौधरी अपने 2 वर्षीय बेटे रविराज को लेकर शौच के लिए गई थी, तभी बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के अचानक हमले में अर्चना तो बच गई लेकिन उसके 2 साल के बेटे को बाघ ने अपने जबड़े में दबा लिया।
बेटे को बाघ के जबड़े में देख निहत्थी मां बाघ से भिड़ गई और बेटे को बाघ के जबड़े से छुड़ा लिया। हलांकि बाघ से संघर्ष में मां बुरी घायल हो गई और उसके कमर, हाथ और पीठ में बाघ के नाखून के गहरे घाव हो गए। बाघ से भिड़ने के दौरान अर्चना की चीख-पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल मां को पहले मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं फारेस्ट अधिकारी राम सिंह मार्को के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जिसके महिला की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव घायल मां बेटे को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की जानवारों से सुरक्षा करने निर्देश दिने की बात कही।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख