Daily Horoscope
✕

मप्र : पिछले 1 वर्ष में 10 से ज्यादा मॉब लिंचिंग की घटनाएं, बच्चा चोर की अफवाह में उन्मादी भीड़ का शिकार बने मासूम लोग

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (11:51 IST)
मनावर। मनावर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बच्चा चोरी की अफवाह में उन्मादी और हिंसक भीड़ ने 6 लोगों की लाठियों और डंडों से पिटाई की। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन में भीड़ ने लोगों को मारा। कभी बच्चा चोर तो कभी गाय के नाम पर प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आईं। 
ALSO READ: मनावर के मॉब लिंचिंग मामले में 3 गिरफ्तार, 45 लोगों को बनाया आरोपी, लाठी-पत्थर से उन्मादी भीड़ ने ली 1 की जान
इस मामले में 45 लोगों को आरोपी बनाया गया है और 3 की गिरफ्तारी की गई है। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी के शक में मारपीट में पिछले 1 साल में 10 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं।
 
पिछले 5 साल में देश में मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं हुईं। इनमें 48 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं 252 लोग गिरफ्तार हुए।
 
सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद मॉब लिंचिंग की घटनाएं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नरसिंहपुर, गाडरवारा, रायसेन, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल कई जिलों में सामने आई थीं।
 
इस अफवाह से निर्दोष लोग उन्मादी हिंसक भीड़ के शिकार बने थे। बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में कार में सवार कांग्रेस के 2 नेता और एक सामाजिक कार्यकर्ता को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट डाला था। रायसेन में तो इस अफवाह में भीड़ ने 1 व्यक्ति की जान ले ली थी।
 
गौरक्षा के नाम पर भी प्रदेश में निर्दोष लोगों को हिंसक भीड़ का शिकार होना पड़ा। गाय के नाम मॉब लिंचिंग की घटना सामने आने के बाद कमलनाथ सरकार ने 5 साल की जेल का कड़ा कानून बनाया था।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख