biodatamaker

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन, अगले 48 घंटे में दस्तक देने की संभावना

Updated: सोमवार, 16 जून 2025 (14:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरु हो गया है। प्रदेश में 18 जून तक मानसून अपनी दस्तक दे सकता है। प्रदेश में मानसून की एंट्री दक्षिण पश्चिम हिस्से नरसिंहपुर- डिंडौरी के रास्ते से होगी। मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु हो गई है। राजधानी भोपाल,नर्मदापुरम, रायसेन सहित कई  जिलों में बारिश का दौर रुक-रूक कर जारी है। 

भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवती के मुताबिक वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा का चक्रवात है और पूर्वी मध्यप्रदेश से बंग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी है। इससे नमी के कारण प्रदेश में बादल और बारिश हो रही है। अभी प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश का दौर रहेगा और 18 जून से बढ़ोतरी हो सकती है। 

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट-भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में आधी-बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को आंधी-बारिश का अलर्ट- डिंडौरी, अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को यूपी के सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

अगला लेख