Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक,तय समय से 7 दिन पहले पहुंचा,भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 10 जून 2021 (15:43 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून ने अपने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी,मंडला और बालाघाट में पहुंच गया है और अगले 4 से 5 दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि सामान्य तौर पर प्रदेश मे मानसून आने का अनुमान 17 जून को था लेकिन प्रदेश में मानसून ने करीब एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है।

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग से मानसून ने अपनी दस्तक दी है और यह बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में सक्रिय हो गया है। वहीं अगले 4 से 5 दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सक्रिय हो जाएगा। मानसून के जल्दी आने का बड़ा कारण हाल में आए तूफान और बंगाल की खाड़ी लगातार कम दबाव के क्षेत्र का बना होना है।
मौसम विभाग ने मानसून के आने के साथ-साथ प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के साथ रीवा,सतना,बैतूल,हरदा,खंडवा और बुराहनपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल,उज्जैन,सागर,ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, होशंगाबाद, सीधी और सिंगरौली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
 

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

कच्चे तेल में उछाल के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत

एआई प्रेमियों से बिछड़ने के गम में डूबे चीन के यूजर

Top News 16 July: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

अगला लेख