Hanuman Chalisa
✕

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

गांधीसागर को मिलेगी विशिष्ट पहचान और बढ़ेगा रोजगार, साइंस स्टूडेंट्स करेंगे गांधीसागर पंप्ड परियोजना का भ्रमण

Updated: मंगलवार, 17 नवंबर 2026 (15:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधीसागर में होने जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर में होने जा रही कैबिनेट की बैठक अभी तक हुईं सभी बैठकों से हटकर होगी। यह बैठक एक ऐसे स्थान पर की जा रही है, जिसे आगे जाकर नई पहचान मिलेगी। पहचान के साथ-साथ भविष्य में गांधीसागर में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका आया है। इसमें पानी को रिसाइकल करते हुए पीक आवर्स में बिजली की जल्दी सप्लाई की जा सकती है। इससे राज्य को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना से हर वक्त बिजली उपलब्ध होगी और उसकी दर भी आधी होगी। यहां बने प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 11 474 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचार को प्रोत्साहन देते हैं, नई तकनीक से जनकल्याण को बढ़ावा देते हैं, हमारी सरकार भी उसी के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना विज्ञान में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीर्थ की तरह होगा। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से ऊपर का टैंक भरा जाएगा और पीक आवर्स में तत्काल बिजली सप्लाई की जाएगी। 
 
पर्यटन का अद्भुत केंद्र है यह क्षेत्र-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर में चीता प्रोजेक्ट चल रहा है। यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र है। यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं। उन पर शिलालेख और चित्र उकेरे गए हैं। आदिमानव के जमाने से यह क्षेत्र पुरातत्व-धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। यहां के मछुआरों को बेहतर जल राशि होने की वजह से लाभ मिल रहा है। इसलिए इस तरह के कई कारणों से गांधीसागर का महत्व है। राजस्थान से लगे हुए मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का एक-एक स्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 
 
इस प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग लगाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने कई प्रयोग किए जिनसे जनता को मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी मिल सके। इन्हीं में से एक डेस्टिनेशन बैठक है। इससे अधिकारियों को भी नया प्रयोग देखने को मिलेगा। इस तरह के प्रयोगों से लोगों को रोजगार भी मिलता है। मैं आज मनासा विधानसभा में जनता को सौगात देने वाला हूं। विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम करेगी। हमारी सरकार विज्ञान के विद्यार्थियों को गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना का भ्रमण कराएंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हमने इस प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग लगाई है। हमें गर्व है कि हमारे कार्यकाल में इसका भूमि-पूजन हुआ और बनकर तैयार हुआ।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख