Hanuman Chalisa
✕

रीवा जिले में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों ने दांतों से चेहरे को बुरी तरह काटा

Updated: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (13:41 IST)
रीवा (मप्र)। मध्यप्रदेश में रीवा जिले के एक गांव में दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया और दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह काटा।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है।
 
उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का 3 आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी शिवकरण गोड़ (22) है।
 
वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
 
उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
 
वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख